रुद्रप्रयाग , PAHAAD NEWS TEAM
जखोली विकासखंड के लुठियाग गांव में मिट्टी लेने गई तीन महिलाओं की मिट्टी के टीले में दबकर दर्दनाक मौत हो गयी थी .
इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जखोली ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की है. आपको बता दें कि लुठियाग गांव की आशा देवी पत्नी दिनेश सिंहएमाला देवी पत्नी दर्शन सिंह व सोना देवी पत्नी पूरण सिंह की गुरुवार दोपहर मिट्टी के टीले के नीचे दबने से मौत हो गई. रविवार को प्रखंड प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल हादसे में मरने वाली तीन महिलाओं के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की.
प्रखंड प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने परिवार के सदस्यों से कहा है कि सरकार के स्तर से जो भी मदद हो सकेगी, वह सभी संभव परिवारों को मदद मुहैया कराने में सहयोग करेंगे.
इसके साथ ही ग्राम सभा उछना मै किशन सिंह रावत, ग्राम सभा उरोली मै कबूतरी देवी व ग्राम सभा ड्यूल मै पारेश्वर प्रसाद उनियाल के आकस्मिक निधन पर उनके आवास पर जाकर परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
इस अवसर पर कांग्रेस के बुद्विजीवी एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिव सिंह रावत, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र सकलानी, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भण्डारी, प्रधान संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महावीर पंवार, पूर्व सु बलवीर चौहान, पूर्व सु महावीर नेगी, युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री आयुष सेमवाल, पूर्व क्षेपंस देव सिंह, पूर्व प्रधान परमजीत नेगी आदि उपस्थित थे।



