श्रीनगर, PAHAAD NEWS TEAM
राज्य में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए आज एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने एक बड़ा फैसला लिया है. आज से गढ़वाल विश्वविद्यालय ने अपनी सभी कक्षाएं ऑनलाइन मोड पर कर दी हैं। इस संबंध में विवि की ओर से 10 जनवरी से ऑनलाइन कक्षाएं सुचारू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इसके साथ ही प्रशासनिक कार्य के लिए मात्र 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ विश्वविद्यालय खोला जाएगा, जिसमें सभी कर्मचारी रोस्टर के अनुसार अपने कार्य दिवस पर विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। विश्वविद्यालय का आवश्यक खंड और परीक्षा खंड पूरी तरह से खुला रहेगा। गर्भवती महिला कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से शनिवार (8 जनवरी) को आदेश जारी कर दिया गया है. विश्वविद्यालय के कुलसचिव अजय खंडूरी ने कहा कि सभी के लिए कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा. इन आदेशों का विश्वविद्यालय के पौड़ी, टिहरी और श्रीनगर परिसरों को अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।

