देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की महाभारत जीतने के लिए बीजेपी ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के प्रचार को मारक धार देंगे.
भाजपा ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची इसके साथ ही प्रमुख चुनाव प्रचारकों में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का भी नाम शामिल है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी राज्य की 70 सीटों के लिए जनता से भाजपा उम्मीदवारों को वोट देने की अपील करेंगे.
उत्तराखंड के ये नेता करेंगे बीजेपी के लिए प्रचार: इनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तराखंड के तीरथ सिंह रावत. . बीजेपी के दिग्गज नेता भी चुनाव प्रचार को नए आयाम देंगे.
चुनाव प्रचार में विविधता लाने के लिए भाजपा ने प्रदेश की सह प्रभारी रेखा वर्मा, सह चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी, आरपी सिंह, प्रदेश महासचिव संगठन अजय कुमार, सांसद अजय टम्टा, माला राज्य लक्ष्मी शाह, सांसद अनिल को नियुक्त किया है. उत्तराखंड चुनाव के महाभारत में बलूनी, नरेश बंसल, मनोज तिवारी, नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और बलराज पासी को भी स्टार प्रचारक के तौर पर उतारा गया है.
सतपाल महाराज के प्रचार पर बीजेपी को भरोसा: बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की है वो भी थोड़ी चौंकाने वाली है. पार्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में शामिल मंत्रियों में से स्टार प्रचारकों की सूची में सिर्फ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को शामिल किया है. फिलहाल बाकी मंत्रियों को इस सूची में जगह नहीं मिली है. उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी प्रचारकों की एक और लिस्ट जारी कर सकती है, जिसमें कुछ बाकी मंत्रियों के नाम भी शामिल होंगे.

