चंपावत , PAHAAD NEWS TEAM
देहरादून विकास भवन में हुए डीआरडीए कर्मचारी संघ के चुनाव में चंपावत के महेंद्र सिंह जीना को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया. हरिद्वार के अनिल जैन प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने, दून के शशिकांत पांडे प्रदेश महासचिव बने और देहरादून के अमन गुप्ता राज्य निरीक्षक बने।
चुनाव पूर्व सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष आरएस बिष्ट ने कहा कि कर्मचारियों की दो-तीन मांगें ही बची हैं. जिसमें मुख्य रूप से 12 कर्मचारियों के नियमितीकरण और शेष कर्मचारियों की पदोन्नति का मामला अटका हुआ है। जिस पर शासन स्तर पर पत्रावलिया चल रही हैं। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव नंद किशोर त्रिपाठी ने कहा कि संगठन सेवानिवृत्त एवं मृत कर्मचारियों के आश्रितों को पेंशन का लाभ देने का प्रयास कर रहा है. चुनाव में 13 जिलों में से 10 जिले के अधिकारी शामिल हुए थे।
हरिद्वार के अनिल जैन प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने, दून के शशिकांत पांडे प्रदेश महासचिव बने और देहरादून के अमन गुप्ता राज्य निरीक्षक बने। जिसमें मुख्य रूप से 12 कर्मचारियों के नियमितीकरण और शेष कर्मचारियों की पदोन्नति का मामला अटका हुआ है। जिस पर शासन स्तर पर पत्रावलिया चल रही हैं।

