मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार श्याम बोरा ने मसूरी में जनसंपर्क किया और लोगों से आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की. पत्रकारों से बात करते हुए श्याम बोरा ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है. कांग्रेस-बीजेपी कुछ भी कर लें, लेकिन इस बार उत्तराखंड की जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली है.
मसूरी विधानसभा सीट से आप प्रत्याशी श्याम बोरा ने कहा कि दिल्ली में भी जब कांग्रेस-भाजपा आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में उतरी तो वे कह रहे थे कि आम आदमी पार्टी कुछ नहीं कर पाएगी. लेकिन जनता के सहयोग से 15 साल तक शासन करने वाली शीला दीक्षित की सरकार को आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर उखाड़ फेंका गया और उत्तराखंड में भी यही स्थिति होने जा रही है.
उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के विकास के लिए कई मॉडल तैयार किए हैं। कई योजनाओं के तहत जनता को लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा के विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ओर से कुछ नहीं किया गया है. योजनाओं के नाम पर ही पैसा बर्बाद किया गया है, भ्रष्टाचार किया गया है।
उन्होंने कहा कि मसूरी के लोग आम आदमी पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में देख रहे हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि मसूरी के लोग उन्हें अपना आशीर्वाद देने जा रहे हैं, ताकि सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पानी आदि जैसी बुनियादी सुविधाएं लोगों को मिल सकें. निःशुल्क सुविधाएं मिल सके। वहीं, मसूरी के साथ उत्तराखंड का विकास हो सकता है।

