मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

टिहरी-मसूरी मार्ग पर मसराना के पास दर्दनाक बाइक हादसा हो गया. जहां बाइक सवार एक युवक सीधे खाई में गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गहरी खाई और अंधेरे के कारण पुलिस व बचाव दल को शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के कोर्ट रोड नेपाली आश्रम निवासी गौतम (29) अपने दो दोस्तों के साथ विवाह समारोह में शामिल होने के लिए उत्तरकाशी से देहरादून जा रहा था. तभी मसूरी-टिहरी मार्ग पर मसराना के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से जा टकराई. जिससे युवक सीधा 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई

वहीं दूसरी बाइक से आ रहे मृतक के दोस्तों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मसूरी पुलिस, फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची. जहां गहरी खाई और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में काफी परेशानी हुई. मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. शव को खाई से बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।