मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
सुवाखोली से करीब ढाई किलोमीटर आगे धनौल्टी रोड पर देर शाम हरियाणा नंबर की एक एसयूवी कार गहरी खाई में गिर गई. कार के खाई में गिरने की सूचना पर पुलिस, दमकल सेवा, 108 एम्बुलेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया लेकिन खाई में कोई व्यक्ति नहीं मिला. पुलिस को कार से एक प्रेसकर्मी का आईडी कार्ड मिला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
फिर शुरू होगा रेस्क्यू ऑपरेशन: बचाव अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले टीटू ने रात में बताया कि पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल की टीम के साथ कार के आसपास काफी तलाशी ली गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति नहीं मिला । इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बचाव कार्य रोक दिया गया है। हादसे में शामिल कार का नंबर एचआर 24 एसी 7567 है। सुबह फिर से बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
आपको बता दें, घटना स्थल पर कोई पैरफिट नहीं है। इस मार्ग पर कई ऐसे काले बिंदु भी हैं जहां पैराफिट नहीं है। इसी के चलते यह हादसा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के बावजूद यहां स्थानीय प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों की लापरवाही देखने को मिल रही है. तीखे मोड़ों पर पैराफिट न होने से लगातार हादसे हो रहे हैं।
कार से मिला प्रेस आईडी कार्ड : रेक्स्यू टीम को कार से एक आईडी कार्ड मिला है। इस कार्ड में ऊपर प्रेस लिखा हुआ है। नीचे ‘आज तक हरियाणा’ लिखा है। कार्ड में नीली स्याही से रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज पेपर ऑफ इंडिया, मिनिस्ट्री ऑफ इनफॉर्मेशन एंड ब्राडकास्टिंग ‘ भी लिखा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार सवार हरियाणा का रहने वाला होगा।
बार-बार हो रहे हादसे: हाल ही में इसी स्थान पर पहाड़ से पत्थर गिरने पर दो युवक इसकी चपेट में आ गए थे, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके बाद भी स्थानीय प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने कोई सबक नहीं लिया.
‘

