मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
शहर के लंढौर बाजार स्थित होटल आशीर्वाद में मॉर्निंग रूम चेकआउट के दौरान बिल को लेकर विवाद हो गया, जिस पर होटल के कर्मचारियों ने होटल मालिक के कहने पर पर्यटकों की जमकर पिटाई कर दी, जबकि उनकी पत्नियों और उनके साथ छोटे बच्चे भी थे। पर्यटक महिलाएं जोर-जोर से रो रही थीं और बचाने की गुहार लगा रही थीं।
नए साल पर राजस्थान के दो पर्यटक परिवार होटल आशीर्वाद में रुके थे और आज सुबह जब वे चेक आउट कर रहे थे तो होटल में विवाद हो गया, इस संबंध में पर्यटकों ने आरोप लगाया कि उनके बिल में 17 सौ रुपये अधिक वसूले गए। जिस पर होटल व्यवसायियों का विवाद इतना बढ़ गया कि होटल मालिक के कहने पर स्टाफ ने पर्यटकों की जमकर पिटाई कर दी, जबकि दोनों परिवारों के साथ उनकी पत्नियां और दो छोटे बच्चे भी थे. पति को पिटता देख महिलाएं बचाव के लिए गईं, उनके साथ भी अभद्रता की गई और महिलाएं चिल्ला-चिल्ला कर अपने पति की रक्षा की गुहार लगा रही थीं. उसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर्यटकों व होटल कर्मियों को थाने ले आई। जहां उन्होंने शिकायत की, होटल मालिक ने भी शिकायत दर्ज कराई लेकिन बाद में समझौता हो गया।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ों की रानी मसूरी घूमने आये पर्यटकों के साथ आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन उन्हें हल्के में लिया जाता है, जिसका पर्यटन पर बुरा असर पड़ रहा है, अगर ऐसे पर्यटकों की पिटाई होती रही तो आने वाले समय में पर्यटन बुरी तरह प्रभावित होगा।
होटल आशीर्वाद में जिस प्रकार पर्यटकों के साथ मारपीट की गई यह पर्यटन नगरी मसूरी के लिए शुभ संकेत नहीं है, इस प्रकार के घटनाक्रम से जहां एक ओर मसूरी की छवि धूमिल होती है वही इसका पर्यटन पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है, अतिथि देवो भव: की परंपरा को कायम रखें । पर्यटकों से ही यहां का कारोबार चलता है और हर व्यक्ति कहीं ना कहीं पर्यटन से जुड़ा है आपको बता दें कि उक्त होटल के पास न तो पार्किंग है वहीं यह होटल अवैध रूप से बना है मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण मसूरी से सांठगांठ कर कर ।

