मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
धनौल्टी-मसूरी मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी. हादसा कोटली गांव के पास हुआ। वहीं, इस हादसे में एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लंदूरqq सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया है.
मसूरी कोतवाली गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि दोनों बाइक सवार अपने डांस ग्रुप के साथ देहरादून से धनौल्टी घूमने जा रहे थे, तभी कोटली गांव के पास चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूट गया, जिसकी चपेट में दोनों बाइक सवार आ गए. इस हादसे में रायपुर देहरादून निवासी 23 वर्षीय अनुज सिंह पुत्र कलंक सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि केनाल रोड देहरादून निवासी 16 वर्षीय गौरव पुत्र जय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल और मृतक एसएनएस डांस एकेडमी देहरादून के सदस्य हैं। जिसमें 11 लड़के और 4 लड़कियां मौजूद थीं।
गौरव को मसूरी के लंढौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया. कोतवाली गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि बर्फबारी के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक धनौल्टी जा रहे हैं. मसूरी में भीड़ बढ़ने से पर्यटकों को रोका जा रहा है। जहां चट्टानें या पत्थर गिरने की आशंका है वहां सतर्कता नोटिस बोर्ड लगाए गए हैं। उन्होंने लोगों से मसूरी-धनौल्टी मार्ग पर सावधानी से चलने का भी आग्रह किया।

