मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM

सामाजिक कार्यकर्ता मनीष गौनियाल ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में मसूरी विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है. मनीष गौनियाल ने मसूरी के विकास को लेकर प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मसूरी में 10 साल से बीजेपी विधायक और कांग्रेस के 10 विधायक थे लेकिन मसूरी क्षेत्र का विकास नहीं कर पाए . उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति बहुत ही खराब है। स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़कें सब नदारद हैं।

शुक्रवार को अपने पूर्वजों के आशीर्वाद व मसूरी विधानसभा की सम्मानित जनता के आशीर्वाद व युवा साथियों के सहयोग से नामांकन पत्र दाखिल किया, मैं आशा करता हूं कि मसूरी विधानसभा की जनता का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहेगा, क्षेत्र में एकता अखंडता व विकास के लिए वोट करें

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी विकास की बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं लेकिन धरातल पर कुछ नजर नहीं आ रहा है. उन्होंने कहा कि बड़ी योजनाएं लाकर पैसा बर्बाद किया जा रहा है, जबकि योजनाओं के तहत किए गए कार्यों में बड़ा भ्रष्टाचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मसूरी की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों से पूरी तरह उब चुकी है। आने वाले समय में यह एक निर्दलीय उम्मीदवार को मौका देने वाली है।

मनीष गौनियाल ने कहा कि वह मसूरी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. लोग यात्रा के दौरान समस्याओं के बारे में बात कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वोट के वक्त क्षेत्रीय विधायक नजर आते हैं लेकिन उसके बाद वे इलाके को ही भूल जाते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि गणेश जोशी ने अपने क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में सड़कें नहीं हैं। स्कूलों की हालत खराब है। स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि आज भी गर्भवती महिलाओं या बीमार लोगों को कुर्सी के सहारे अस्पताल ले जाया जाता है, लेकिन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का इन समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि इस बार वह मसूरी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना दावा पेश करेंगे.