देहरादून 26 जनवरी , PAHAAD NEWS TEAM

73वें गणतंत्र दिवस के अवसर प्रदेश के सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, एमएसएमई एवं खादी ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास में झण्डारोहण किया।

इस अवसर पर मंत्री ने देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को गणंतत्र दिवस की शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी मनोज जोशी, समीक्षा अधिकारी देव सिंह रावत, पार्षद सत्येन्द्र नाथ, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, विनोद जोशी, डा0 ओपी कुलश्रेष्ठ, अमन, जीवन लामा, प्रदीप कुमार, मुकेश, शैलेन्द्र, विमल घिल्डियाल आदि उपस्थित रहे।

गणतंत्र दिवस परेड: ब्रह्म कमल से सजी देवभूमि उत्तराखंड की टोपी में दिखे पीएम मोदी, दिया ये संदेश

दिल्ली/देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया- आज 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने ब्रह्म कमल से सजी देवभूमि उत्तराखंड की टोपी पहनकर हमारे राज्य की संस्कृति और परंपरा को गौरवान्वित किया है. . इसके बाद हर तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहनी गई टोपी की चर्चा होने लगी।

उत्तराखंड का राजकीय फूल है ब्रह्मकमल: उत्तराखंड की जो पारंपरिक टोपी प्रधानमंत्री ने पहनी है उस पर ब्रह्मकमल बना है। ब्रह्म कमल उत्तराखंड का राजकीय पुष्प है। 9 नवंबर 2000 को जब उत्तराखंड का गठन हुआ, तब ब्रह्मकमल को उत्तराखंड का राज्य फूल घोषित किया गया था। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर का गमछा भी पहना हुआ है।

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह 10 बजे इंडिया गेट के पास स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद पीएम ने शहीदों को पुष्प अर्पित किए. इंडिया गेट पर रखी अमर जवान ज्योति को भी हाल ही में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर प्रज्ज्वलित ज्योति में विलीन किया गया है।

इस बार कार्यकर्ता हैं खास मेहमान: भारत के 73वें गणतंत्र दिवस की परेड इस बार खास है. इस परेड में सेंट्रल विस्टा के निर्माण में लगे कोरोना योद्धाओं और मजदूरों को विशेष अतिथि का दर्जा दिया गया है. परेड में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां प्रदर्शित की गई हैं. इसके अलावा राजपथ पर केंद्र सरकार के नौ मंत्रालयों की झांकियां भी नजर आ रही हैं.