पौड़ी , PAHAAD NEWS TEAM
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को पौड़ी के दौरे पर गए तो दिव्यांग कांता प्रसाद से मिलना नहीं भूले. यह दृश्य रामायण काल के अरण्य कांड की याद दिला रहा था । जैसे कि उस समय माता शबरी भगवान श्री राम के लिए तरस रही थीं। इसी तरह दिव्यांग कांता प्रसाद सीएम धामी के इंतजार में बैठे थे. पौड़ी के लक्ष्मी नारायण मंदिर मार्ग से धारारोड होते हुए करीब दो किमी की पैदल यात्रा के दौरान सीएम ने कई लोगों से मुलाकात की. लेकिन दिव्यांग कांता प्रसाद से मुलाकात की हर तरफ चर्चा है।
सीएम धामी ने कांता को गले लगाकर प्रोत्साहित किया तो कांता ने सीएम के लिए पहले ही फूलों की माला तैयार कर ली थी। पैरों से दिव्यांग कांता प्रसाद ने अपनी दुकान के काउंटर से ही सीएम पुष्कर सिंह धामी की आवाभगत की । हालांकि सीएम पुष्कर सिंह धामी कांता की दुकान में करीब दो मिनट ही रुके होंगे। लेकिन कांता के लिए यह क्षण थम गया। फिर सीएम का काफिला आगे बढ़ा और कांता प्रसाद फिर से अपनी रोजाना की दुकानदारी में मशगूल हो गए. सीएम धामी का दिव्यांग कांता के प्रति लगाव देखकर लोगों ने कांता प्रसाद को बधाई दी।
दरअसल, करीब 40 साल के दिव्यांग कांता कई सालों से पौड़ी के बस अड्डे में एक छोटी पान-बीड़ी की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. उन्होंने कांता की सीएम से मुलाकात की यादगार तस्वीरें फ्रेम की हैं।

