श्रीनगर, PAHAAD NEWS TEAM

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय पीएचडी प्रवेश परीक्षा 6 फरवरी 2022 को होगी. इसके लिए केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय ने अपनी एसओपी जारी कर दी है. एसओपी के मुताबिक छात्र पीएचडी के लिए निम्नलिखित तारीखों पर आवेदन कर सकते हैं।

पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा फॉर्म अगले 22 दिसंबर 2021 से ऑनलाइन भरे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hnbgu.ac.in पर उपलब्ध होगी। इस वर्ष गढ़वाल विश्वविद्यालय 41 विभिन्न विषयों में पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित कर रहा है।

इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडूड़ी ने प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है. उन्होंने बताया कि विवि की ओर से सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. अगर छात्र पीएचडी करना चाहता है तो समय पर आवेदन करें। विवि के स्तर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

गढ़वाल विश्वविद्यालय ने अपनी एसओपी जारी कर दी है. एसओपी के मुताबिक छात्र पीएचडी के लिए निम्नलिखित तारीखों पर आवेदन कर सकते हैं।