काशीपुर , PAHAAD NEWS TEAM

बीते दिनों शहर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई, जहां कोतवाली क्षेत्र के विजयनगर क्षेत्र में एक मृत नवजात को कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया. पुलिस इस मामले में पूरी लगन से काम कर रही थी और इस मामले में सफलता भी मिली है. नवजात को कूड़े के ढेर में फेंकने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर उनकी तलाश कर रही थी। लोकलाज के चलते युवक-युवती ने मृत नवजात को कूड़े के ढेर में फेंक दिया था।

विजयनगर के काशीपुर में 27 फरवरी की सुबह सड़क किनारे नवजात बच्ची मिलने से हड़कंप मच गया. जॉनी नाम के व्यक्ति ने 112 नंबर पर कॉल कर जानकारी दी कि विजयनगर नई बस्ती में एक नवजात बच्चे का शव कूड़े के ढेर के किनारे पड़ा है. सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। तभी से पुलिस शहर के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही थी और मामले में सफलता मिली। जिसके बाद मृत नवजात को कूड़े के ढेर में फेंकने वाले युवक व युवती को पुलिस ने पकड़ लिया है.

मामले में पुलिस ने आरोपी लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. पता चला है कि युवक और युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी बीच लड़की गर्भवती हो गई. मामले में गर्भपात की बात कही गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।