डोईवाला , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए डोईवाला पुलिस ने बड़े अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है. इन सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर आरोप में केस दर्ज है।

डोईवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार निवासी सुशील कुमार शाहनी और प्रवीण कोश्यारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 457,380,411 के तहत मामला दर्ज किया है.

वहीं, पुलिस ने सहारनपुर निवासी सचिन सैनी, राहुल कुमार, रामवीर के साथ ही शाजहांपुर यूपी निवासी तनवीर सिंह, बलराम सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 411, 34 के तहत मामला दर्ज किया है.

डोईवाला पुलिस ने बड़े अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है. इन सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर आरोप में केस दर्ज है। डोईवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार निवासी सुशील कुमार शाहनी और प्रवीण कोश्यारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 457,380,411 के तहत मामला दर्ज किया है.