मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
पहाड़ों की रानी मसूरी में नए साल और क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई हैं. वहीं, कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस ने भी कमर कस ली है। मसूरी सीओ नरेंद्र पंत ने नए साल के जश्न की तैयारियों और व्यवस्थाओं के संबंध में मसूरी पुलिस प्रभारी गिरीश चंद शर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ कार्य योजना पर चर्चा की.
सीओ नरेंद्र पंत ने कोरोना के नए संस्करण को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मसूरी क्रिसमस और नए साल के जश्न के मसूरी और उसके आसपास पर्यटकों के आकर्षित होने की संभावना है। जिसके लिए प्रशासन और पुलिस संयुक्त रूप से कार्ययोजना तैयार कर रही है। मसूरी और आसपास के क्षेत्र में पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया जा रहा है। ताकि मसूरी में यातायात व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा सके। उन्होंने कहा कि मसूरी नगर पालिका, टाउन हॉल और मसूरी पेट्रोल पंप के पास नवनिर्मित पार्किंग के उपयोग के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बातचीत की जा रही है. मसूरी में भी निजी और सरकारी पार्किंग को चिन्हित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पुलिस मसूरी होटल एसोसिएशन, मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन और अन्य हितधारकों के साथ जल्द ही एक बैठक की जाएगी ताकि मसूरी आने वाले पर्यटकों को कोई समस्या न हो. उन्होंने कहा कि वह होटल में बुकिंग कन्फर्म होने के बाद मसूरी होटल एसोसिएशन से अपने ग्राहकों को होटल से कूपन जारी करने का अनुरोध करेंगे। ताकि पर्यटक कूपन दिखाकर आराम से अपने होटल पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि मसूरी नगर पालिका द्वारा संचालित दोनों माल रोड बैरियर का प्रवेश शुल्क लेने को लेकर काफी जाम रहता है, नगर पालिका के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी. जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो ।
उन्होंने कहा कि क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए मसूरी में अतिरिक्त पुलिस बल और अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। वहीं, हर चौक – चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस भी तैनात रहेगी। ताकि ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके।

