ऋषिकेश , पहाड़ न्यूज टीम

रायवाला में एक ऐसी क्रूर तस्वीर सामने आई है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है. दरअसल, पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो एक गाड़ी में 17 जानवरों को ठूंसकर ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

रायवाला थाना प्रभारी भुवन चंद पुजारी ने बताया कि रायवाला में गौवंश सुरक्षा दस्ते गढ़वाल रेंज की टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नेपाली फार्म रायवाला के पास दो व्यक्तियों को गौवंशीय पशुओं को ले जाते पकड़ा गया .

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने नेपाली फार्म तिराहे पर वाहन नंबर यूके 04 सीए 5793 को रोककर चेक किया तो पुलिस ने पाया कि उसमें 17 भैंसें भरी हुई थीं। पुलिस ने तुरंत वाहन चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।