नैनबाग, PAHAAD NEWS TEAM

नैनबाग पंतवाड़ी श्रीकोट मोटर मार्ग डिग्री कॉलेज नैनबाग क्षेत्र में सड़कों की हालत बहुत ही दयनीय बनी हुई है। नैनबाग पंतवाड़ी श्रीकोट मोटर मार्ग डिग्री कॉलेज नैनबाग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। उसके बावजूद भी शासन व प्रशासन की नींद नहीं टूटती है।

नैनबाग पंतवाड़ी श्रीकोट मोटर मार्ग डिग्री कॉलेज नैनबाग के समीप एक अल्टो गाड़ी संख्या uk07 ए एन 3477 उत्तरकाशी से विकासनगर जा रही थी नैनबाग कॉलेज एवं नव निर्माण तहसील के समीप रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे एवं जल संस्थान का पानी पाइप होने के कारण अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से नीचे तहसील रोड पर जा गिरी जिसमें 3 लोग वीरेंद्र राणा पुत्र चंद्र सिंह जगत चंद पुत्र महिपाल सिंह निवासी ग्राम बड़ली तहसील चिन्यालीसौड़ जिला उत्तरकाशी एवं श्रीमती विनीता एएनएम स्वास्थ्य विभाग नैनबाग सवार थे जिनको पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा घटनास्थल से लाकर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग में भर्ती कराया गया जिनको की हल्की चोटें होने के कारण उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है चालक वीरेंद्र राणा का कहना है कि रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे एवं पानी का पाइप होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर जा गिरी।

स्थानीय निवासी एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेश तोमर नैनबाग का कहना है कि उक्त मार्ग सुधारी करण हेतु पीडब्ल्यूडी विभाग एवं जल संस्थान विभाग को पानी पाइप सही करने हेतु कई बार मौखिक एवं लिखित शिकायत दी गई है किंतु विभाग द्वारा उस पर कोई भी कार्यवाही ना करते हुए दुर्घटनाओं का इंतजार किया जा रहा।

एई नवानी पीडब्ल्यूडी विभाग जौनपुर का कहना है कि विभाग द्वारा शीघ्र अति शीघ्र गड्ढों की मरम्मत की जाएगी तथा वहां पर नीचे की ओर तहसील सड़क बनने के कारण उक्त रोड की चौड़ाई कम हो रखी है हमारे द्वारा ऊपर की ओर कटिंग के साथ-साथ नीचे की ओर पैराफिट बनाए जाएंगे

नैनबाग पंतवाड़ी श्रीकोट मोटर मार्ग डिग्री कॉलेज नैनबाग जाने वाली सड़क पर गड्ढे व जगह-जगह टूटी होने के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कई जगह सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण लोग आए दिन हादसे के शिकार होते जा रहे हैं। प्रदेश सरकार गड्ढा मुक्त सड़कें का सपना दिखा रही है तो दूसरी तरफ आए दिन गड्ढों में गिरकर लोग अपनी जान भी गवां रहे है।