नैनबाग , PAHAAD NEWS TEAM

प्रदीप कवि को नैनबाग निवर्तमान अध्यक्ष पद से हटाने पर पार्टी में राेष है। इस संबंध में प्रदीप कवि ने नाराजगी जाहिर करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पत्र लिखा है। प्रदीप कवि ने यह पत्र मीडिया में भी जारी किया है।

जैसा की आपको बताते चले की कल दर्शन लाल नौटियाल को अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी नैनबाग बनाये जाने के कारण निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप कवि का पारा चढ़ा उन्होंने बताया की जो ये न्युक्ति हुई है वो बिलकुल असंवैधानिक है बिना संघठन को विश्वाश में लिए बगैर ये न्युक्ति हुई है। उन्होंने आरोप लगाया है की जिन लोगो ने संघठन को कमज़ोर करने का काम किया है उन्ही लोगो की हाथ में संघठन की कमान सौपी जा रही है।

पत्र में प्रदीप कवि ने कहा है कि मुझे पद से हटाकर दर्शन लाल नौटियाल को अचानक अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी नैनबाग बना दिया गया। लेकिन जिस तरह से मुझे बदला गया है उससे कार्यकर्ताओं में रोष है । पत्र में कहा गया है कि कल दिनांक 22 दिसंबर 2021 को आपके द्वारा मेरे सागठनिक ब्लाक में ब्लाक अध्यक्ष तथा सागठनिक ब्लाक के किसी अन्य वरिष्ठ कांग्रेस के नेताओं को बिना विश्वास में लिए 2 कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गए है।

उत्‍तराखंड न्यूज़ : प्रदीप कवि निवर्तमान अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी नैनबाग ने पद से हटाने के बाबत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखा
उत्‍तराखंड न्यूज़ : प्रदीप कवि निवर्तमान अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी नैनबाग ने पद से हटाने के बाबत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखा

पूरे प्रकरण में ऐसा प्रतीत होता है की प्रदेश कांग्रेस कमेटी को मेरे ऊपर विश्वास नहीं रहा है और किसी दूसरे आदमी के ही कहे अनुसार मेरे ब्लाक में नियुक्तियां की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया है की जिन लोगो ने संघठन को कमज़ोर करने का काम किया है उन्ही लोगो की हाथ में संघठन की कमान सौपी जा रही है। इस सम्बन्ध में बहुत जल्द आपको इसके दस्तावेज उपलब्ध करा दूंगा ।