देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

संविधान दिवस के अवसर पर आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए. इस दौरान कई लोगों को कांग्रेस की सदस्यता भी दी गई।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आज संविधान रक्षा दिवस है और यह लोकतंत्र का महत्वपूर्ण पर्व है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों में संविधान दिवस मना रही है. यह हमारे लिए खुशी और गर्व की बात है। बाबासाहेब अम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से पूरा देश शासित है, जो हमारे लिए एक किताब के रूप में है।

इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आज संविधान रक्षा दिवस है और यह लोकतंत्र का महत्वपूर्ण पर्व है. इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए. इस दौरान कई लोगों को कांग्रेस की सदस्यता भी दी गई।