रामलीला मंचन एस सजवाण प्रोडक्शन डिजिटल चैनल पर लाईव प्रसारित
कैम्पटी , PAHAAD NEWS TEAM , विरेन्द्र वर्मा की रिपोर्ट
पौराणिक समय से जनपद टिहरी गढवाल के विकासखण्ड जौनपुर के मुख्यालय थत्यूड मे इस वर्ष 2021 मे भी रामलीला मंचन का शुभांरभ रामलीला धार्मिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति थत्यूड के द्वारा रामलीला मैदान मे आयोजित किया गया है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरी रामलीला का मंचन एस सजवाण प्रोडक्शन डिजिटल चैनल पर लाईव प्रसारित किया जा रहा है।प्रथम दिवस की लीला का शुभारम्भ श्री गणेश व माँ जगदम्बा की आरती के दृश्य के साथ किया गया।
मातृ पितृ भक्त श्रवण कुमार की लीला मंचन मे अयोध्या नरेश महाराज दशरथ के द्वारा भूल वश शब्द भेदी वाण का भेदन श्रवण कुमार की और किया जाता है व श्रवण कुमार की मृत्यु हो जाती है जिसके बाद श्रवण कुमार के माता पिता महाराज दशरथ को पुत्र वियोग के शॉप से शापित करते है। दूसरी लीला मंचन मे रावण, कुम्भकरण व विभीषण ब्रहमा जी की तपस्या करते है व ब्रहमा जी प्रसन्न होकर रावण को अजर अमर व शक्तिशाली कुम्भकरण को छः माह सोना व छः माह खाना जगना व भीभिषण को राम भक्ति का वरदान देते है।तीसरी लीला कैलाश लीला मे नारद मुनी के कहने पर रावण कैलाश पर्वत को लंका मे लाने की कोशिश करता है किन्तु भगवान शिव रावण का अभिमान चकनाचुर कर देते है।
रामलीला मंचन मे श्रवण कुमार रोहित जोशी, महाराज दशरथ रामप्रकाश भट्ट, सुमन्त कमल पुजारी, रावण सन्दीप शाह विभिषण प्रवीन पंवार , कुम्भकरण कमल, शिव गौरव चमोली , पार्वती शिवांश सजवाण, मंत्री संदीप राणा, नारद मुनि मुनिम प्रधान आदि ने किया। इस दौरान संगीत शांति प्रसाद चमोली ने दिया। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष गजेन्द्र असवाल, साज सज्जा प्रमुख हरिलाल , गुरू प्रसाद नौटियाल, हरिश नौटियाल आदि मौजूद रहे। मंच का सुन्दर संचालन सुनील सजवाण द्वारा किया गया।

