चमोली , PAHAAD NEWS TEAM
बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने को लेकर सोमवार को नृसिंह मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद धार्मिक प्रक्रिया शुरू हो गयी है. जिसके तहत सोमवार को गाडू तेल कलश नृसिंह मंदिर जोशीमठ से डिम्मर गांव के लिए रवाना हुआ. बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने परंपरा के अनुसार डिमरी पंचायत के प्रतिनिधि राकेश डिमरी व अरुण डिमरी को तेल कलश सौंपा है.
बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी व बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन उनियाल ने बताया कि सोमवार को नृसिंह मंदिर जोशीमठ में पूजा अर्चना कर गाडू घड़ा तेल कलश डिमरी गाडू घड़ा तेल कलश डिमरी पंचायत को सौंप दिया गया है. तेल कलश यात्रा सोमवार को डिम्मर गांव के लिए रवाना हुई, जहां से 4 फरवरी को डिमरी पंचायत के प्रतिनिधि तेल कलश लेकर ऋषिकेश पहुंचेंगे.
वहीं बसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्रनगर दरबार में बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 5 फरवरी निर्धारित की जाएगी. उन्होंने बताया कि 1 मार्च को शिवरात्रि के पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निर्धारित की जाएगी, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरा के अनुसार 3 मई को अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे.

