देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

थाना सेलाकुई इलाके में एक ज्वेलर्स की दुकान में लूट का मामला सामने आया है. दो बदमाशों ने पिस्टल के आधार पर आभूषण की दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया है. वहीं इस लूट की घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.

जानकारी के मुताबिक सेलाकुई के भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित वेलकम ज्वेलर्स के नाम से मुस्तकीम की सुनार की दुकान है. जहां बदमाशों ने दुकान मालिक मुस्तकीम के बच्चे को बंदी बना लिया और तिजोरी पर हाथ साफ कर दिया. उसके बाद बदमाश मुस्तकीम के सिर पर पिस्तौल की बट से वार कर फरार हो गए।

वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिए पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने 9 किलो चांदी, 90 ग्राम सोना और 65 हजार नकद लेकर फरार हो गए.