कोटद्वार , PAHAAD NEWS TEAM
युवा कांग्रेस के महासचिव पद की जिम्मेदारी कलालघाटी निवासी रुपेन्द्र नेगी को सौंपी गई है. इस मौके पर रुपेन्द्र नेगी ने कहा है कि वह कांग्रेस पार्टी के विचारों और भावनाओं के साथ काम करेंगे. उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस आलाकमान को धन्यवाद दिया है।
रुपेन्द्र नेगी को युवा भारतीय कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर कोटद्वार कांग्रेस कार्यालय और उनके गृह क्षेत्र में जश्न का माहौल है। आपको बता दें, रुपेन्द्र नेगी कांग्रेस के विभिन्न संगठनात्मक पदों पर कार्यरत थे। ऐसे में उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
आपको बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए वोटिंग हो चुकी है। इसलिए अब नतीजे का इंतजार है। चुनाव परिणाम आने से पहले ही प्रदेश कांग्रेस संगठन में फेरबदल किया जा रहा है. इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बड़े बेटे वीरेंद्र रावत को कांग्रेस कमेटी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था.
रुपेन्द्र नेगी कांग्रेस के विभिन्न संगठनात्मक पदों पर कार्यरत थे। ऐसे में उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. रुपेन्द्र नेगी ने कहा है कि वह कांग्रेस पार्टी के विचारों और भावनाओं के साथ काम करेंगे. उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस आलाकमान को धन्यवाद दिया है।

