हरिद्वार , पहाड़ न्यूज टीम
हरिद्वार शहर की लगातार बिगड़ती, डगमगाती और ढीली यातायात व्यवस्था पर चिंता और गुस्सा जाहिर करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी और आम आदमी पार्टी के नेता सचिन बेदी एडवोकेट ने कहा कि हरिद्वार शहर के लोग इन दिनों जाम की समस्या से जूझ रहे हैं. शहर की मुख्य सड़कों पर जगह-जगह जाम लगने व उसमें फंसने से नगरवासियों के साथ- साथ यहां आने जाने वाले श्रद्धालुओं का भी बुरा हाल हो जाता है.
वीकेंड पर बाहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने और यात्री वाहनों व बैटरी रिक्शा के कारण शहर में जाम की स्थिति बनती हैं उससे कोई अंजान नहीं, लेकिन प्रशासन बेखबर और मूकदर्शक बना रहता है. शहर में जाम लगना आम बात हो गई है। कभी-कभी यहां वाहन लेकर निकलना तो दूरी की बात है, पैदल चलना बहुत मुश्किल हो जाता है। और न ही कोई संबंधित अधिकारी दिखाई दे रहा है। सही मायने में इन दिनों शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भगवान के भरोसे चल रही है। जनहित में प्रशासन व संबंधित अधिकारियों से अपील है कि इस दिशा में गंभीरता से मंथन कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने, शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती और शहर में जहां भी संभव हो वाहनों की उचित पार्किंग की व्यवस्था की जाए । जिससे लोगों को रोजाना शहर में लगने वाले जाम से निजात मिल सके।

