टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM
एक दुखद खबर उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से आ रही है. टिहरी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रतन सिंह गुनसोला का निधन हो गया है. गुनसोला देर रात्रि देहरादून मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर है. परिवार में कोहराम मच गया है। बता दें कि रतन सिंह गुनसोला टिहरी से दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। वह गुनसोला हाइड्रो पावर जनरेशन के प्रबंध निदेशक भी थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पार्टी भावना से ऊपर उठकर टिहरी के विकास के लिए कई काम किए। जिसके लिए वे जाने जाते हैं। कोरोना के कहर के बीच वे समाजसेवी थे, उन्होंने आगे बढ़कर लोगों की मदद की.
टिहरी गढ़वाल जिला पंचायत के दो बार के पूर्व अध्यक्ष एवं गुनसोला हाइड्रो पावर जनरेशन के प्रबंधक निदेशक, उत्तराखंड के ऊर्जा पुरूष इंजीनियर श्री रतन सिंह गुनसोला जी का देर रात्रि मैक्स हास्पिटल देहरादून में निधन हो गया।भगवान पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवारजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

