देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. उत्तराखंड में वन विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी सनातन सोनकर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. खबर है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और गणेश गोदियाल ने सनातन सोनकर को पार्टी की सदस्य दिलाई . सोनकर ने कांग्रेस की विचारधारा की तारीफ भी की है।

हाल ही में वन विभाग से वीआरएस लेने वाले सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी सनातन सोनकर ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया था , जानकारी के अनुसार सनातन सोनकर की पार्टी के साथ बातचीत हुई थी और अब वह ज्वालापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते है।

आपको बता दें कि सनातन सोनकर मार्च 2022 में सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले ही उन्होंने अपनी नौकरी से वीआरएस लेकर राजनीति में आने का फैसला किया है और अब वह कांग्रेस में भी शामिल होने जा रहे हैं. सनातन सोनकर एपीसीसीएफ के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इससे पहले वह राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक की अहम जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

इतना ही नहीं, उन्होंने सेवानिवृत्त होने से पहले जलागम में परियोजना निदेशक के पद पर भी काम किया। इससे पहले वे वन विभाग में कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं। हालांकि सनातन सोनकर यूपी से हैं, लेकिन उनके हरिद्वार जिले की ज्वालापुर सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है।