देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

अब दून में बजरी सस्ती मिलेगी। सौंग नदी में जल्द ही खनन शुरू होने जा रहा है। केंद्र की मंजूरी के बाद वन निगम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से पर्यावरण मंजूरी मांगी है। इसके लिए पीसीबी ने सुझाव और आपत्ति के साथ लोगों से 14 मार्च तक जनसुनवाई रखी है। सौंग नदी में खनन पिछले चार साल से बंद है। ऐसे में शहर व आसपास के क्षेत्रों में हिमाचल व हरिद्वार से रेत, बजरी आदि की आपूर्ति की जा रही है. जल्द ही बालावाला के आसपास करीब 202 हेक्टेयर में सौंग नदी में खनन शुरू होने जा रहा है। जिससे एक साल में करीब साठ लाख टन खनिज का उत्पादन होगा। जो शहर और उसके आसपास मकान बनाने वालों की जरूरतों को पूरा करेगा। इससे परिवहन कम होने से बजरी और रेत सस्ती होगी। पीसीबी सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि ने कहा कि इसके लिए लोगों से आपत्ति व सुझाव मांगे गए हैं। 14 मार्च को एक जनसुनवाई भी की गई है। उसके बाद ही एनओसी दी जाएगी।

सौंग नदी में खनन पिछले चार साल से बंद है। ऐसे में शहर व आसपास के क्षेत्रों में हिमाचल व हरिद्वार से रेत, बजरी आदि की आपूर्ति की जा रही है. जल्द ही बालावाला के आसपास करीब 202 हेक्टेयर में सौंग नदी में खनन शुरू होने जा रहा है। जिससे एक साल में करीब साठ लाख टन खनिज का उत्पादन होगा। जो शहर और उसके आसपास मकान बनाने वालों की जरूरतों को पूरा करेगा।