देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के जवान राजेंद्र नाथ ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) पर चढ़ाई करते हुए उत्तराखंड पुलिस का तिरंगा और झंडा फहराया. राजेंद्र नाथ उत्तराखंड पुलिस के पहले सिपाही हैं जिन्होंने 3 दिनों के अंतराल में किलिमंजारो पर्वत की 2 बार सफल अरोहण का रिकॉर्ड बनाया है। 21 फरवरी को कोर मुख्यालय जौलीग्रांट से कमांडर एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने राजेंद्र नाथ को रवाना किया।

दरअसल, 24 फरवरी को एसडीआरएफ के जवान राजेंद्र नाथ 10 डिग्री तापमान, 80-90 किमी की रफ्तार से बहने वाली बर्फीली हवाएं और लगातार हो रही बर्फबारी जैसी विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए लगातार 9 घंटे (16 किमी) पैदल चले। सभी बाधाओं को पार करते हुए शाम 5:20 बजे (सुबह 7:50 अफ्रीकी समय) अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर विजय प्राप्त कर उत्तराखंड पुलिस का तिरंगा और झंडा फहराया।

इसके बाद 26 फरवरी की सुबह राजेंद्र नाथ टीम के अन्य सदस्यों के साथ सुबह 5:45 बजे (8:15 बजे अफ्रीकी समयानुसार) एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का झंडा तिरंगे के साथ फहराकर किलिमंजारो पर्वत पर दोबारा डबल समिट के लिए रवाना हुए । पुलिस का नाम गौरवान्वित किया। एसडीआरएफ जनरल मणिकांत मिश्रा ने कहा कि कांस्टेबल राजेंद्र नाथ के इस नए रिकॉर्ड की तारीफ करते हुए उन्हें फोन के जरिए शुभकामनाएं दीं. साथ ही उन्होंने विदेशों में अपने देश और उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन कर सबको गौरवान्वित करने के लिए आभार भी जताया है.