देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड के एडीजी इंटेलिजेंस संजय गुंज्याल जल्द ही बीएसएफ में महानिरीक्षक का पद संभालेंगे. संजय गुंज्याल को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 5 साल की अवधि के लिए प्रतिनियुक्ति के आधार पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिरीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। संजय गुंज्याल 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया है।

गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी संजीव कुमार ने उत्तराखंड सरकार को एक आधिकारिक पत्र जारी कर आग्रह किया है कि आईपीएस संजय गुंज्याल को राज्य सेवाओं से मुक्त करके बीएसएफ सेवाओं के नए कार्य के लिए केंद्र में भेजा जाए। बता दें कि उत्तराखंड पुलिस विभाग में तैनात आईपीएस संजय गुंज्याल 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

जिनके द्वारा देहरादून, हरिद्वार जैसे कई जिलों में जिला पुलिस का नेतृत्व करते हुए गढ़वाल रेंज के डीआईजी का पदभार संभाला। वहीं 2021 के महाकुंभ का सफल संचालन उन्हीं के नेतृत्व में हुआ। वर्तमान में आईपीएस संजय गुंज्याल आईजी से पदोन्नति पाकर एडीजी इंटेलिजेंस उत्तराखंड का कार्यभार संभाल रहे थे। ऐसे में अब उन्हें 5 साल के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत गृह मंत्रालय द्वारा बीएसएफ आईजी नियुक्त किया गया है।