देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
शहर के देहराखास इलाके में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है. शादी के ट्रायंगल में पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। महिला की शादी कातिल आरोपी से भी हुई थी। शादी के बाद महिला और दोनों पतियों के बीच कहासुनी हो गई।
रात में हुआ था तीनों के बीच विवाद: बताया जा रहा है कि बीती रात भी तीनों के बीच विवाद हुआ था. विवाद के दौरान मारपीट भी हुई थी। आरोपित ने घर में रखे तवे से महिला व पुरुष पर जानलेवा हमला कर दिया।
पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को दी। वहीं बताया जा रहा है कि घटना के बाद से हत्यारा भी उसी घर में रहता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक देवर्षि एनक्लेव में मजदूर सपना दो आदमियों के साथ रहती थी। दोनों मजदूर बबलू और हरिद्वारी सपना पर अपना अधिकार जताते थे। दोनों की शादी को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। बीती रात दोनों मजदूरों ने पहले खूब शराब पी। तभी दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हरिद्वारी ने पास में रखे रोटी बनाने वाले तवे से बबलू और सपना पर वार करना शुरू कर दिया । इस घटना में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी हरिद्वारी को गिरफ्तार कर लिया है। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में देहरादून की घटना से देहरादून वासी सहमे हुए हैं। इस मामले को लेकर एसएसपी दोपहर में प्रेस वार्ता करेंगे.
मसूरी उत्तराखंड न्यूज़ : महिला से छेड़खानी करने पर मनचले की हुई पीटाई
मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM
मसूरी में शहीद भगत सिंह चौक के पास नशे में धुत एक शख्स ने महिला के साथ छेड़खानी की . जिसके बाद महिला के पति ने बीच सड़क पर एक शराबी की पिटाई कर दी.

मसूरी उत्तराखंड न्यूज़ : महिला से छेड़खानी करने पर मनचले की हुई पीटाई
इसके बावजूद मनचला लड़का अपनी हरकतों से नहीं माना । जिसके बाद बीच सड़क पर मनचले लड़के को महिला का पति लात घूसों से मरता रहा । इस दौरान बेसुध लड़का सड़क पर लेट गया। जिससे सड़क पर दोनों और राहगीरो के साथ साथ वाहनो का भी जाम लग गया ।

