देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
राजधानी देहरादून के अभिमन्यु क्रिकेट ग्राउंड में सीएम इलेवन और बीजेपी युवा मोर्चा इलेवन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. इस मैच में मुख्यमंत्री इलेवन की टीम विजयी रही। सीएम पुष्कर सिंह धामी की कप्तानी में मुख्यमंत्री-ग्यारह की टीम ने सात ओवर के मैच में दो विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए. मुख्यमंत्री धामी ने नाबाद 14 रन बनाए। इस दौरान सीएम धामी ने मैच जिताने वाली पारी खेली. लेकिन खेलते समय सीएम धामी की अंगुली में चोट लग गई। मुख्यमंत्री आज चोट दिखाने दून अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों की टीम ने सीएम धामी की अंगुली पर प्लास्टर किया।
आज सुबह सीएम पुष्कर सिंह धामी अचानक दून अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे निर्माण का निरीक्षण करने के अलावा दून अस्पताल पहुंचे कई मरीजों से बातचीत भी की. साथ ही अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। सीएम धामी ने कल क्रिकेट मैच खेला। उस मैच में सीएम धामी को चोट लग गई थी। मुख्यमंत्री धामी ने भी डॉक्टरों को वह चोट दिखाई। जहां डॉक्टरों की टीम ने फ्रैक्चर बताते हुए सीएम धामी की उंगली पर प्लास्टर कर दिया।
गौरतलब है कि बीते दिन देहरादून में सीएम इलेवन और भाजयुमो के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया था। इस मैच में भाजयुमो ने टॉस जीतकर सीएम इलेवन को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। सीएम इलेवन की ओर से सीएम पुष्कर सिंह धामी और डीआईजी एसएसपी देहरादून जन्मेजय खंडूरी ओपनिंग करने उतरे। सीएम धामी की टीम ने युवा मोर्चा को 50 रन का लक्ष्य दिया, जिसे युवा मोर्चा की टीम बनाने में नाकाम रही. सीएम धामी की टीम चार रन से जीती. मैच के बाद सीएम ने कहा, आज एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला गया. सभी ने बड़े जोश के साथ मैच का लुत्फ उठाया। हालांकि मैच के दौरान सीएम धामी को भी चोट लग गई। चोट के बावजूद सीएम धामी नाबाद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने नाबाद 14 रन बनाए।
पहली पारी खत्म होने के बाद सीएम धामी की टीम ने तेजस्वी सूर्या इलेवन की टीम को 50 रन का टारगेट दिया. मुख्यमंत्री और टीम के कप्तान धामी नाबाद रहे और 14 रन बनाए. सीएम धामी ने लगाए दो चौके. हालांकि पारी के अंत में सीएम धामी थोड़ा घायल हो गए लेकिन उनकी चोट गंभीर नहीं थी। 7-7 ओवर के इस मैच में बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने गेंदबाजी की कमान संभाली. उन्होंने पहले ही ओवर में डीआईजी खंडूरी को आउट कर दिया।

