श्रीनगर, PAHAAD NEWS TEAM
जैसे-जैसे आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. वहीं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान है और सरकार भी लोगों की आवाज दबा रही है.
उल्लेखनीय है कि पौड़ी में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद नेगी का माल्यार्पण कर स्वागत किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एकजुट करने में युवाओं की मेहनत रंग लाएगी। वहीं उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान है. लेकिन केंद्र और राज्य सरकार लोगों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है.
उन्होंने आगे कहा कि सरकार जिस तरह आम जनता का खून चूस रही है, उसका हिसाब जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में देगी. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले चौबट्टाखाल के दौरे के दौरान कुछ ग्रामीणों के खिलाफ पर्यटन मंत्री के सामने अपनी समस्या रखने पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिससे पता चलता है कि लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ग्रामीणों के खिलाफ मामले वापस नहीं लिए गए तो कांग्रेस आंदोलन को मजबूर होगी.


