श्रीनगर , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने राज्य में कहर बरपा रखा है. इस बीच, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और हरीश चंद्र स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में भारी बारिश के बीच कंडोलिया खेल मैदान में हो रही चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पौड़ी जिले के छात्र आए हैं. इस प्रारंभिक चयन प्रक्रिया में 60 से अधिक छात्र क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स जैसे खेलों का ट्रायल देकर कंडोलिया मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं.
इस प्रारंभिक परीक्षण में चयनित छात्र अंतिम ट्रायल देंगे। जिसके बाद उनका एडमिशन स्पोर्ट्स कॉलेज में किया जाएगा। इस कॉलेज में बेहतर खेल प्रशिक्षण लेकर छात्र इन कॉलेजों में प्रवेश लेकर अपना बेहतर भविष्य बना सकेंगे।
जिला खेल अधिकारी पौड़ी अरुण बनग्याल ने बताया कि चयनित छात्रों को खेल महाविद्यालयों में प्रवेश दिया जायेगा. जिससे खिलाड़ी खेल की बारीकियां भी सीख सकेंगे और भविष्य में खेल में अपना करियर बना सकेंगे। इस प्रारंभिक चयन प्रक्रिया में 60 से अधिक छात्र क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स जैसे खेलों का ट्रायल देकर कंडोलिया मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं.

