हल्द्वानी , PAHAAD NEWS TEAM

वैसे तो कल यानि मंगलवार को उत्तराखंड का स्थापना दिवस मनाया गया, लेकिन आज हल्द्वानी में भी स्थापना दिवस का कार्यक्रम होगा. राज्य स्थापना दिवस को लेकर हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में पुलिस-प्रशासन की टीम जुटी हुई है. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व में हुई आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे. इस मौके पर शहीदों के परिवारों, राज्य आंदोलनकारियों, सेना के जवानों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा के दौरान बेहतर काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा.

आपको बता दें कि आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा रोजगार मेलों, स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। आपदा के दौरान बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जायेगा. मुख्यमंत्री आज दोपहर हल्द्वानी पहुंचेंगे।

डीएम धीरज गरब्याल ने कहा कि सबसे पहले नैनीताल रोड स्थित शहीद स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। संभाग स्तरीय विकास प्रदर्शनी लगेगी। दोपहर में सीएम पुष्कर सिंह धामी मिनी स्टेडियम में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. दोपहर में मुख्यमंत्री खटीमा के लिए रवाना होंगे।

इधर, भाजपा के मंडल स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक भी हुई. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस-प्रशासन की टीम कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी है. इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।