देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

पटेल नगर क्षेत्र के चंद्रमणि स्थित शिव मंदिर कॉलोनी में कुछ लोगों ने आवारा कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला. भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी की शिकायत पर पार्षद सुधीर बुटोला व एक अन्य के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

आपको बता दें कि चंद्रमणि स्थित शिव मंदिर कॉलोनी में कुछ दिनों से एक आवारा कुत्ता लोगों को काट रहा था. जिसके चलते 14 फरवरी को कुछ लोगों ने कुत्ते को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला. घटना की सूचना पर कई पशु प्रेमी संगठन जुट गए और आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करने लगे.

वहीं पशु प्रेमी संगठन मुकदमे की मांग को लेकर गांधी पार्क में कैंडल निकालने वाले थे , लेकिन आचार संहिता के चलते अनुमति नहीं मिल पाई. थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार रात भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी विनीत भट्ट की शिकायत पर पार्षद सुखबीर बुटोला व एक अन्य के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.