हल्द्वानी , PAHAAD NEWS TEAM
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस ने पार्टी में बगावत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. कांग्रेस ने तीन पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिन पर पार्टी अनुशासन के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया गया है।
पार्टी विरोधी गतिविधियों और कांग्रेस कमेटी की ओर से विधानसभा चुनाव में पार्टी अनुशासन के खिलाफ काम करने वालों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है. गौरतलब है कि लालकुआं से कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मैदान में हैं, जहां कांग्रेस ने हरीश रावत के खिलाफ प्रचार करने के आरोप में तीन पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. कांग्रेस के नैनीताल जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के आदेश पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह सम्मल, जिला संगठन मंत्री मनोज पौड़ियाल और न्याय पंचायत क्षेत्र अध्यक्ष भगवान सिंह सम्मल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.
बताया जा रहा है कि लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम हरीश रावत के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया था, जांच में तीनों अधिकारी इसमें शामिल पाए गए. कांग्रेस जिलाध्यक्ष नैनवाल ने इस संबंध में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद तीनों पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है. आपको बता दें कि पार्टी पहले ही कह चुकी है कि पार्टी अनुशासन की सीमा लांघेगी, इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

