थराली , PAHAAD NEWS TEAM
नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार क्षेत्र में थराली- देवाल मार्ग के किनारे बनी नालियां क्षतिग्रस्त हो गयी हैं. नाली का पानी सड़क पर आने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों व वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारी से शिकायत की, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं. जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.
आपको बता दें कि लोक निर्माण विभाग ने थराली- देवाल मोटर मार्ग पर नालियां तो बनाईं, लेकिन निर्माण के बाद कभी भी नालों की सुध नहीं ली। इन क्षतिग्रस्त नालों में जलजमाव, गंदगी और कचरा भरने से दुर्गंध आ रही है। जिससे लोगों में इस बीमारी के फैलने का डर सता रहा है। इसके बावजूद नगर पंचायत इन नालों की सफाई नहीं करवा रही है। लोक निर्माण विभाग भी इन बंद नालों की नालियों को खोलने की जहमत नहीं उठा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है।
नगर पंचायत थराली के कार्यपालक अभियंता टंकार कौशल ने कहा है कि नालियों की तत्काल सफाई कराई जाएगी . लोक निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय काला ने भी क्षतिग्रस्त नालों का ट्रीटमेंट कराने की बात कही है. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत थराली एवं लोक निर्माण विभाग के सहयोग से नालियों की मरम्मत एवं सफाई का कार्य शीघ्र किया जायेगा.

