देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
आज देहरादून में होने वाली रैली के दौरान पीएम मोदी करीब 18 हजार करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. आज पीएम उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक तरफ देहरादून के परेड ग्राउंड में एक बड़ी जनसभा में बीजेपी को मजबूती देंगे.
जैसे पीएम मोदी ने 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले देहरादून के इसी परेड ग्राउंड से चारधाम ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट और ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेललाइन का बड़ा ऐलान किया था. इसी तरह इस बार भी पीएम मोदी देहरादून परेड ग्राउंड से उत्तराखंड के लिए करीब 18 हजार करोड़ की योजनाएं गिफ्ट करेंगे.
पीएम मोदी आज देहरादून से 18 हजार करोड़ की योजनाओं में से 2,573 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी आज 15,728 करोड़ योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे.
लोकार्पण इन योजनाओं का होगा
• व्यासी जलविद्युत परियोजना, 120 मेगावाट, कुल लागत ₹1777 करोड़.
• ऑल वेदर रोड परियोजना के अंतर्गत 38 किमी लम्बाई के देवप्रयाग से श्रीकोट (एनएच-58) सड़क का चौड़ीकरण, लागत ₹257 करोड़.
• ऑल वेदर रोड परियोजना के अंतर्गत 33 किमी लम्बाई के ब्रहमपुरी से कौडियाला (एनएच-58) सड़क का चौड़ीकरण एवं डक्ट निर्माण, लागत ₹248 करोड़.
• ऑल वदेर रोड परियोजना के अंतर्गत लामबगड़ 500 मीटर में लैंडस्लाइड उपचारीकरण, लागत ₹108 करोड़.
• ऑल वेदर रोड परियोजना के अंतर्गत साकनीधार, श्रीनगर व देवप्रयाग 1.1 किमी का क्रोनिक लैडस्लाइड ट्रीटमेंट, लागत ₹76 करोड़.
• हिमालयन कल्चर सेंटर, लागत ₹67 करोड़.
• स्टेट ऑफ आर्ट परफयूमरी एंड एरोमा लेबोरेट्री (सेंटर फावॅर एरोमेटिक प्लांट्स), देहरादून, लागत ₹40 करोड़.
शिलान्यास इन योजनाओं का होना है
• दिल्ली-देहरादून इकोनोमिक कॉरिडोर लम्बाई 175 किमी, लागत ₹8,600 करोड़.
• दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे से हरिद्वार-हलगोआ से बहादराबाद (51 किमी), लागत ₹2,082 करोड़.
• हरिद्वार रिंग रोडः मनोहरपुर से कांगडी (4 लेन, ग्रीनफील्ड-15 किमी) लागत ₹ ,602 करोड़.
• लक्ष्मण झूला के निकट सेतु निर्माण (132 मीटर) लागत ₹69 करोड़.
• देहरादून-पांवटा साहिब (50 किमी), लागत ₹1,695 करोड़.
• नजीबाबाद – कोटद्वार (एन.एच.-119) 15 किमी का सड़क चौड़ीकरण, लागत ₹86 करोड़.
• श्री बदरीनाथ धाम में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, लागत ₹220 करोड़.
• गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, लागत ₹54 करोड़.
• मेडिकल कॉलेज हरिद्वार, लागत ₹ 538 करोड़.
• देहरादून में जलापूर्ति, रोड़ व ड्रेनेज सिस्टम, लागत ₹724 करोड़.
• चाइल्ड फ्रेंडली सिटी प्रोजेक्ट देहरादून, लागत ₹58 करोड़.
इस बार विधायकों को भी मिलेगा मंच आज देहरादून में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में विशाल जनसभा के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है. भाजपा के प्रदेश महासचिव कुलदीप कुमार ने बताया कि यह दौरा पीएम मोदी का ऐतिहासिक दौरा होने जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस रैली में देहरादून, हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों के करीब एक से सवा लाख लोगों को आमंत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है. पीएम मोदी की रैली में उत्तराखंड के सभी बीजेपी विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों के लिए अलग से मंच की व्यवस्था भी की गई है. ताकि सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया जा सके।

