मंगलौर, PAHAAD NEWS TEAM

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज हरिद्वार के मंगलौर और अल्मोड़ा के जागेश्वर में जनसभा करेंगे. पहले उनका कार्यक्रम श्रीनगर और अल्मोड़ा के लिए बनाया जा रहा था। मंगलौर सीट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संगठन, वर्तमान विधायक काजी निजामुद्दीन कांग्रेस के उम्मीदवार हैं और जागेश्वर में पूर्व उपाध्यक्ष और वर्तमान विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल हैं।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि राहुल गांधी सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर मंगलौर पहुंचेंगे. वहां जनसभा के बाद दोपहर तीन बजे उनकी दूसरी सभा जागेश्वर में होगी. मौजूदा चुनाव में राहुल का यह तीसरा दौरा होगा। इससे पहले उनका कार्यक्रम 16 दिसंबर को देहरादून और 5 फरवरी को ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार में हो चुका है।

जोशी ने कहा कि इसी तरह राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का भी कार्यक्रम तय किया जा रहा है. प्रियंका का 12 फरवरी को प्रदेश में दो जगहों पर जनसभाओं का कार्यक्रम है.

मंगलौर सीट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संगठन, वर्तमान विधायक काजी निजामुद्दीन कांग्रेस के उम्मीदवार हैं और जागेश्वर में पूर्व उपाध्यक्ष और वर्तमान विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल हैं। राहुल गांधी सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर मंगलौर पहुंचेंगे. वहां जनसभा के बाद दोपहर तीन बजे उनकी दूसरी सभा जागेश्वर में होगी.