खटीमा, PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के तहत उम्मीदवारों के नामांकन के लिए अब अंतिम दो दिन शेष हैं. इसके तहत आज भाजपा के 4 दिग्गज नेताओं ने नामांकन दाखिल किया. खटीमा विधानसभा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी, पौड़ी की चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से सतपाल महाराज, गदरपुर विधानसभा सीट से अरविंद पांडे और नरेंद्र नगर सीट से सुबोध उनियाल ने नामांकन दाखिल किया. वहीं, कांग्रेस की ओर से हल्द्वानी सीट से दिवंगत कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश के बेटे सुमित हृदयेश ने नामांकन दाखिल किया।

सीएम धामी ने किया नामांकन : खटीमा से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नामांकन से पहले अपने आवास पर पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर नामांकन कार्यालय पहुंचकर पर्चा दाखिल किया.

चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज का नामांकन : उधर, मंत्री व भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज ने पौड़ी की चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया. सतपाल महाराज अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन कार्यालय पहुंचे। इसके अलावा पौड़ी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता तामेश्वर आर्य भी भाजपा में शामिल हुए। तामेश्वर आर्य पिछले 25 वर्षों से कांग्रेस में कार्यरत थे।

गदरपुर से अरविंद पांडे का नामांकन : गदरपुर विधानसभा सीट से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने किया नामांकन. इस दौरान कोरोना गाइडलाइंस और कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन की प्रक्रिया जारी है.

हल्द्वानी कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन : हल्द्वानी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्र हृदयेश ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह जनता के साथ हमेशा खड़े रहेंगे. हल्द्वानी के लोगों के हर सुख-दुख में बराबर की भागीदारी होगी।