हल्द्वानी , PAHAAD NEWS TEAM
नैनीताल के हल्द्वानी के गांधीनगर के 150 लोगों ने रविवार को अचानक हल्द्वानी कोतवाली का घेराव किया. यह विवाद हरियाणा के एक पर्यटक द्वारा एक स्थानीय व्यक्ति को थप्पड़ मारने को लेकर था। इसके बाद पुलिस ने हरियाणा के शख्स को समझा-बुझाकर छोड़ दिया । लेकिन दूसरा पक्ष इस बात से इतना खफा हुआ कि कोतवाली में भारी भीड़ के साथ आ धमका .
रविवार को गांधीनगर से राजपुरा श्मशान घाट के लिए अंत्येष्टि के लिए शव यात्रा निकली । इस दौरान सड़क पर शव यात्रा के दौरान रास्ता नहीं मिलने के कारण हरियाणा नंबर की कार के चालक का यात्रा में शामिल लोगों से विवाद हो गया. इस दौरान कार चालक ने शव यात्रा में शामिल एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए।
इस दौरान दूसरा पक्ष मृतक के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट चला गया। इसके बाद पुलिस ने lहरियाणा के पर्यटक को समझा-बुझाकर छोड़ दिया। लेकिन कुछ देर बाद गांधीनगर के लोग अंतिम संस्कार के बाद कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे. लेकिन जैसे ही उन्हें कार चालक के बिना कार्रवाई के चले जाने की सूचना मिली, लोग भड़क गए।
लोगों ने कोतवाली का घेराव करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे पैसे लेकर उस व्यक्ति के दबाव में छोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने कोतवाली में नारेबाजी की और हंगामा किया. हालांकि कोतवाल व पुलिस कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद लोगों को समझा-बुझाकर घर वापस भेज दिया गया।

