लक्सर , PAHAAD NEWS TEAM

ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए शुक्रवार को हरिद्वार और लक्सर के बीच स्पीड ट्रायल किया गया. इस दौरान ट्रेन 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पटरी पर दौड़ी। यह स्पीड ट्रायल करीब आठ घंटे में किया गया। रेलवे अधिकारियों ने दावा किया है कि उनका ट्रायल सफल रहा।

शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रेलवे अधिकारियों ने हरिद्वार से लक्सर तक ट्रैक पर ट्रेनों की गति का स्पीड ट्रायल किया. इस दौरान ट्रैक पर 5 कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाई गई. ओएमएस (ऑक्सीलेटर मॉनिटरिंग सिस्टम) मशीनों को ट्रायल के लिए लाया गया था। अब तक हरिद्वार-लक्सर रेल मार्ग पर ट्रेनों की अधिकतम गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। रफ्तार बढ़ाने के लिए 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाई गई। कुल 54 किलोमीटर का ट्रायल किया गया है, जिनमें से 27 अप और 27 किलोमीटर डाउन था ।

ट्रायल से एक दिन पहले रेलवे ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों से रेल पटरी के किनारे न जाने की अपील की थी. क्योंकि पिछले दिनों डबल ट्रैक के ट्रायल के दौरान ज्वालापुर के सीतापुर में भीषण हादसा हुआ था, जिसमें चार लोगों की जान चली गई थी. जीआरपी एसएचओ प्रदीप राठौर ने बताया कि स्पीड ट्रायल के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरती गई थी .