हल्द्वानी , PAHAAD NEWS TEAM

शहर के सबसे व्यस्त इलाके बरेली रोड पर मंगल पड़व पुलिस चौकी के सामने एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर डिवाइडर को टक्कर मार दी. डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक सड़क पर खड़ी कार के ऊपर पलट गया. जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान कार में कोई नहीं बैठा हुआ था , नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बताया जा रहा है कि ट्रक नंबर UK 04 CB 6777 बरेली रोड से नैनीताल रोड की ओर जा रहा था. इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। ट्रक के पलटने से यातायात बाधित हो गया।

वहीं पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू किया. चौकी प्रभारी कश्मीर सिंह का कहना है कि ट्रक एक गैस एजेंसी का है। इसमें सिर्फ दो घरेलू गैस सिलेंडर रखे गए थे। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। हादसे में कोई जनहानी नहीं हुई है.

गनीमत रही कि इस दौरान कार में कोई नहीं बैठा हुआ था , नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।