टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM

मंगलवार को लापता हुई नाबालिग बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने पूछताछ के आधार पर आरोपी अलीम और मंडावर बिजनौर निवासी अजरुदीन को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही लड़की का पता लगा लिया. वहीं, बच्ची का मेडिकल कराने के बाद पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है.

आपको बता दें कि नई टिहरी के बौराड़ी में मंगलवार को एक 14 वर्षीय लड़की अचानक गायब हो गई, जिसे घरवालों ने काफी खोजा, लेकिन वह नहीं मिली. लापता बच्ची के पिता ने उसके लापता होने की सूचना नए टिहरी थाने को दी. पुलिस ने धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

इस मामले में शक होने पर पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। जिसके आधार पर पुलिस ने दो लड़के अलीम ओर अजरुदीन निवासी मंडावर बिजनौर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद लड़की को बौराड़ी से बरामद कर लिया. इसके बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया।

मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। इस मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि इस मामले में और भी आरोपी शामिल हैं।