देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत के ट्वीट के बाद प्रदेश का सियासी माहौल गर्म है. ऐसे में यूकेडी नेता दिवाकर भट्टने बयान देकर इस माहौल को हवा देने की कोशिश की है. यूकेडी नेता दिवाकर भट्ट ने कहा है कि अगर हरीश रावत कांग्रेस से इस्तीफा देते हैं, तो सबसे पहले यूकेडी उनका स्वागत करेगी, क्योंकि कांग्रेस में रहकर हरीश रावत का उत्तराखंडियत का सपना पूरा नहीं होगा.

उत्तराखंड को बनाने में हरीश रावत का थोड़ा बहुत योगदान रहा है आज 20 वर्षो में पैटर्न जो पहाड़ के अंदर चला है हरीश सिंह रावत भी कुछ नहीं कर सके है और कोई भी कुछ नहीं कर सकता था। क्योकि हमारी सोच तो मैदान की है जो राज्य बनाने की सोच थी वो हमारे लोगी में नहीं थी और इसी कमी से राज्ये बच नहीं रहा है। और राज्ये पतन की और जा रहा है यूकेडी नेता दिवाकर भट्ट ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में पहाड़ों में साढ़े चार हजार स्कूल बंद होने की जानकारी सामने आई थी। जब पहाड़ में पलायन होकर बच्चे ही नहीं रहेंगे तो स्कूल स्वाभाविक रूप से बंद हो जाएंगे। ऐसे में अगर उत्तराखंड क्रांति दल सत्ता में आता है तो उसका पहला मकसद पलायन को रोकने के लिए जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई करना होगा । ऐसी जरूरत क्यों पड़ी 20 साल बाद ऐसी क्या नौबत आयी कि 18 या 19 साल बाद स्कूलों में ताले पड़ गए। इसका सीधा अर्थ है कि हम यहाँ का पलायन नहीं रोक सके पलायन रोकने के लिए लड़ाई हुई थी। और पलायन नहीं रुका जिसके बाद राज्य के हालत ठीक नहीं है अगर मेरे भाई हरीश सिंह रावत का साथ हमारी पार्टी को मिले तो निश्चित रूप से राज्य भी बचेगा और विकास भी होगा . हरीश रावत कांग्रेस से इस्तीफा देते हैं, तो सबसे पहले यूकेडी उनका स्वागत करेगी

दिवाकर भट्ट ने साफ तौर पर कहा कि पहले उनका दल राज्य बनाने के लिए लड़ा था, लेकिन अब उत्तराखंड बचाने को उनका दल चुनावी मैदान में दो-दो हाथ करने को तैयार है.