हरिद्वार , पहाड़ न्यूज टीम

प्रसिद्ध कांवड़ मेले का काउंटडाउन शुरू हो गया है. इसे देखते हुए इंतजाम तो किए जा रहे हैं, लेकिन कई जगहों पर लापरवाही भी सामने आ रही है. ऐसा ही एक मामला पंतदीप पार्किंग क्षेत्र में देखने को मिला। जहां ठेकेदार की लापरवाही से उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र से गुजरने वाली भूमिगत बिजली का मुख्य तार क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे हरिद्वार के एक बड़े इलाके में बिजली गुल हो गई। अब बिजली विभाग मामले में आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी में है.

बता दें कि भूमिगत बिजली की मुख्य लाइन पंतदीप पार्किंग क्षेत्र से होकर गुजर रही है। जिसके लिए चेतावनी बोर्ड भी लगा दिए गए हैं, लेकिन पंतदीप पार्किंग के ठेकेदार की लापरवाही से भूमिगत बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई. पार्किंग ठेकेदार की ओर से क्षेत्र में कांवड़ की दुकानें लगाने के लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही थी. इस दौरान भूमिगत बिजली की मेन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

फाल्ट ढूंढने में लगे 11 घंटे, टला बड़ा हादसा : गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। वहीं, दो में से एक लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली विभाग को फाल्ट ढूंढने में करीब 11 घंटे लग गए. इसके बाद दूसरी लाइन शुरू हो सकी। अब विभागीय अधिकारी कटी हुई मेन लाइन की मरम्मत में लगे हैं.

यूपीसीएल के फॉल्ट लोकेटर अतुल अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में विभाग अब आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने जा रहा है. विभाग ने ने फॉल्ट को ढूंढ लिया है। अब इसकी मरम्मत का काम किया जा रहा है। हालांकि फाल्ट मिलने के बाद अतिरिक्त मेन लाइन से बिजली चालू कर दी गई है।