रामनगर , PAHAAD NEWS TEAM
शहर के गर्जिया इलाके से स्कूल के लिए निकली छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता हो गई. परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से बेटी की तलाश करने की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस (रामनगर पुलिस) ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच तेज कर दी है.
गौरतलब है कि छात्रा के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिजन काफी परेशान हैं. परिवार का कहना है कि छात्रा 11वीं में पढ़ती है।
बीते दिन छात्रा सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम को जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी. उधर, एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि लापता छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है.
परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से बेटी की तलाश करने की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस (रामनगर पुलिस) ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच तेज कर दी है.

