देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड कांग्रेस की सह प्रभारी दीपिका पांडे ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस के ‘चार धाम, चार काम’ के नारे से राज्य में सरकार बनाने का दावा किया है. PAHAAD NEWS से खास बातचीत में दीपिका पांडे ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है और इसके लिए कांग्रेस का ‘चार धाम, चार काम का’ नारा एक बड़ा कारण है. दीपिका पांडे ने कहा कि बीजेपी सरकार के 5 साल में बेरोजगारी और लूट हुई, कांग्रेस की सरकार आने के पीछे ये भी एक बड़ा कारण होगा.
दीपिका पांडे ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश दिख रहा है कि कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है. इतना ही नहीं, दीपिका पांडे ने राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया। गुटबाजी के सवाल पर दीपिका पांडे ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस के भीतर गुटबाजी कोई मुद्दा नहीं रहा है और इसे बेवजह उछाला गया है. उन्होंने बेरोजगारी और पलायन समेत विकास को राज्य का प्रमुख मुद्दा बताया.
बता दें कि उत्तराखंड में सोमवार को मतदान समाप्त हो गया है। कितनी वोटिंग हुई इसकी तस्वीर भी साफ हो गई हैउत्तराखंड प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने चुनाव आयोग के हवाले से मतदान का प्रतिशत 65.1 % दिया है । उत्तराखंड में 2017 में कुल 65.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। आंकड़ों पर नजर डालें तो मतदान लगभग 2017 जैसा ही रहा है।

