देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने बुधवार रात को अपनी तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है. पार्टी ने कई सीटों पर प्रत्याशी भी बदले हैं। अब हरीश रावत लालकुआं से चुनावी रण में उतरेंगे तो वहीं, नरेंद्र नगर से ओम गोपाल रावत से चुनाव लड़ेंगे।
महेश शर्मा को कालाढूंगी भेजा गया है, जबकि कांग्रेस ने गौरव चौधरी को डोईवाला से प्रत्याशी बनाया है। रुड़की से यशपाल राणा को टिकट दिया गया है. महेंद्र पाल को रामनगर से और रवि बहादुर को ज्वालापुर से टिकट दिया गया है.

उत्तराखंड न्यूज़ : उत्तराखंड कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, हरीश रावत समेत कई की बदली सीट, देखें
बता दें कि चौबट्टाखाल से हरक की जगह केसर सिंह नेगी को टिकट दिया गया है. हल्द्वानी ग्रामीण से अनुपमा रावत को टिकट दिया गया है, जबकि रंजीत रावत को सल्ट भेजा गया है. यह फेरबदल कांग्रेस में बगावत की घोषणा के बाद किया गया है।

